चोरों ने घर से हजारों के गहने पर किया हाथ साफ, बेटे का ऑपरेशन करवाने खानपुर में गया था परिवार

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Nov, 2022 09:11 AM

thieves made away with jewelry worth thousands from home

पानीपत जिले की अशोक विहार कॉलोनी में एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर से हजारों रुपए के गहनों पर हाथ साफ किया...

पानीपत : पानीपत जिले की अशोक विहार कॉलोनी में एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने घर से हजारों रुपए के गहनों पर हाथ साफ किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने इस वारदात उस समय अंजाम दिया जब घर में कोई नहीं था।  

शिकायतकर्ता शिव कुमार ने बताया कि वह अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला है। उसके पड़ोस में ही भाई राजकुमार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहता है। उसके भतीजे सचिन का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके पैर का ऑपरेशन करवाने के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया। भतीजे की देखभाल में भाई व भाभी खानपुर ही चले गए। शुक्रवार शाम को पड़ोसियों का फोन आया। जिन्होंने बताया कि आपके भाई के घर का ताला खुला हुआ है। सूचना मिलने पर वह पानीपत पहुंचा। कमरे में रखी संदूक से आभूषण चोरी हो गए थे। सामान की कीमत 50-70 हजार बताई जा रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!